Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी ने रात्रि में पुलिस सहायता केंद्र का किया औचक निरीक्षण

जौनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने गुरुवार रात्रि शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पुलिस सहायता केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, ड्यूटी संचालन और शिकायतों के त्वरित निस्तारण को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
Homeअपना जौनपुरसीएचसी पर ठण्ड में ठिठुरने के लिए लोग मजबूर, नहीं जल रहा...

सीएचसी पर ठण्ड में ठिठुरने के लिए लोग मजबूर, नहीं जल रहा अलाव

जौनपुर धारा, सुइथाकला। इस कड़ाके की सर्द लहर में जहां शासन प्रशासन अलाव जलाने के लिए जिम्मेदारानों को निर्देश दे रखा है, वहीं स्थानीय सीएचसी मानों उक्त मामले में अपने को परे रखे हुए है। आलम यह है कि इस कड़ाके की सर्द लहर में जहाँ लोग गर्म कपड़ों से लदे घर में दुबककर अपने को ठण्ड से बचाने में लगे हुए हैं, वहीं बुधवार को स्थानीय सीएचसी पर आने वाले मरीज और तीमारदार वहाँ अलाव के अभाव में ठण्ड से ठिठुरते नजर आए। लोग अलाव को लेकर सीएचसी प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को कोसते नजर आये। सीएचसी पर आने वाले बरौद निवासी जोखन राम ठण्ड लगने की दुहाई देते हुए अलाव की व्यवस्था न होने पर जहाँ नाराजगी जताई वहीं सुइथाकला निवासी रामदवर शासन प्रशासन को कोसते नजर आये। मामले में जब खण्ड विकास अधिकारी सर्वेश मोहन श्रीवास्तव से सम्पर्क साधा गया तो उन्होंने काल रिसीव करना उचित नहीं समझा। जबकि चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर एसपी यादव अलाव का कोई मद न होने का हवाला देते हुए अलाव जलाने की व्यवस्था दो दाईयों पर छोड़ रखने की बात बताई। उन्होंने बताया कि रोज जलाया जाता है, आज नहीं जला होगा। बहरहाल स्थानीय सीएचसी पर अलाव की व्यवस्था न होने के कारण मरीज और तीमारदार कड़ाके की सर्द लहर में ठिठुरते नजर आये। सूत्रों की मानें तो अभी तक सीएचसी अलाव की कोई भी व्यवस्था नहीं है।