Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरसिटी मजिस्ट्रेट के विरोध में अधिवक्ताओं ने नारेबाजी

सिटी मजिस्ट्रेट के विरोध में अधिवक्ताओं ने नारेबाजी

  • न्यायिक कार्यों का बहिष्कार कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिले के सिटी मजिस्ट्रेट के विरोध में तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बुधवार को जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों का बहिष्कार कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले अधिवक्ताओं की बार सभागार में बैठक हुई जिसमें उन्होंने दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता मोहम्मद साहिल के साथ सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा किये गए दुर्व्यवहार और उत्पीड़न की कड़े शब्दों में निंदा की। अधिवक्ताओं ने कहा कि सिटी मजिस्ट्रेट ने अधिवक्ता को सीआरपीसी की धारा 151 के तहत जेल भेज दिया और तीन दिन तक जमानत नहीं दी। यह उनके तानाशाही रवैये को दर्शाता है। अधिवक्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। बैठक में अखिलेश पाण्डेय, नम: नाथ शर्मा, हीरेन्द्र यादव, मान्धाता सिंह, दिनेश पाण्डेय, वीपी सिंह, उदयराज कन्नौजिया, अनुपमा शुक्ला, रवीनाथ मिश्रा, सुनील पाण्डेय, इंद्रजीत सरोज अनिल सोंकर, सुरेश राम, अशोक यादव आदि रहे। अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष कुंवर बहादुर यादव ने की।