Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसिकरारा के विभिन्न मंदिरों पर आयोजित हुआ सुंदर काण्ड का पाठ

सिकरारा के विभिन्न मंदिरों पर आयोजित हुआ सुंदर काण्ड का पाठ

  • गुलजारगंज के रामजानकी मंदिर पर हुआ सुंदर काण्ड का भव्य आयोजन
  • आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कर बच्चों ने लोगों को किया मंत्रमुग्ध

जौनपुर धारा, सिकरारा। अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष्य में जगह जगह स्थित मंदिरों में सुंदरकांड कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर कई जगहों पर प्रसाद वितरण एवं लंगर का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के कई मंदिरों में यज्ञ, हवन आदि कर लोगों ने पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना किया। इस अवसर पर क्षेत्र के अधिकांश मंदिरों सिकरारा, देवीगंज, शेरवा, खपरहा लालाबाजार, फतेहगंज, प्रतापगंज, अलिशाहपुर, गुलजारगंज, समाधगंज आदि में भव्य सजावट व साफ-सफाई की मुकम्मल व्यवस्था किया गया था। बता दें कि 22जनवरी को अयोध्या के रामनगरी में आयोजित रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में सिकरारा क्षेत्र के गुलजारगंज बाजार में स्थित राम जानकी मंदिर पर सुंदरकांड का आयोजन किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम आयोजक प्रतिष्ठित व्यवसायी व समाजसेवी अशोक कुमार ऊमर वैश्य अपने सह परिवार सम्मिलित होकर हवन पूजन आदि कर सुख समृद्धि की कामना किया। इस दौरान वहां पर लंगर कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। जिसमें सैकड़ो लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। लंगर का कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। जबकि सुंदर काण्ड का कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00बजे तक चलता रहा। उक्त मंदिर पर पूजा अर्चना करने वाले पुरुष व महिलाओं की भीड़ लगी रही। इस अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कर लोगों को मंत्र मुक्त कर दिया। गुलजारगंज स्थित रामलीला मैदान के बगल हनुमान मंदिर पर गिलाई अग्रहरि द्वारा सुंदरकांड का आयोजन कराया गया।इसके अलावा प्रतापगंज स्थित मंदिर पर सुंदरकांड का प्ााठ कराया गया। सिकरारा पावर हाउस स्थित शक्तेश्वर नाथ महादेव पर पूजा पाठ का कार्यक्रम संपन्न हुआ।