― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसिंगल यूज प्लास्टिक हटाना है, जौनपुर को स्वच्छ बनाना है

सिंगल यूज प्लास्टिक हटाना है, जौनपुर को स्वच्छ बनाना है

जौनपुर धारा, जौनपुर। जनपद की महिलाओं की अग्रणी संस्था जेसीआई जौनपुर चेतना ने सिंगल यूज प्लास्टिक को हटाना है और जौनपुर को स्वच्छ बनाना है के निवेदन के साथ शहर के कोतवाली चौराहा तथा उर्दू बाजार में नो प्लास्टिक यूज का जागरूकता अभियान प्रारंभ किया। संस्था के पदाधिकारी और सदस्यों ने लोगों को कपड़े का बैग इत्यादि प्रयोग करने का निवेदन करते हुए दुकानदारों को संस्था के द्वारा बनवाया गया कपड़े का झोला वितरित किया। संस्था अध्यक्ष सोनी जायसवाल ने बताया कि जेसीआई इंडिया मंडल 3 के आह्वान पर सिंगल यूज प्लास्टिक हटाओ का नारा दिया गया है इसी के तहत लोगों को कपड़े का बैग या झोला प्रयोग करने के लिए यह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। आप सभी को पता है की प्लास्टिक हमारे जीवन में बहुत हानिकारक है इसलिए हम सभी को जल्द से जल्द सिंगल यूज प्लास्टिक को अपने दिनचर्या से निकालना होगा। कार्यक्रम में संस्था की कोषाध्यक्ष सरला माहेश्वरी, सुधा बैंकर, संचिता बैंकर, मीनू बरनवाल और अनीता गुप्ता उपस्थित रही।

Share Now...