― Advertisement ―

spot_img

आर्थिक सुरक्षा और घरेलू आजीविका के बीच संतुलन की आवश्यकता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोना खरीद सीमित करने की अपील ने देश में आर्थिक सुरक्षा और घरेलू आजीविका के बीच संतुलन की बहस को तेज कर दिया है। यह संपादकीय सर्राफा बाजार, विदेशी मुद्रा भंडार, गोल्ड रीसाइक्लिंग मॉडल और लाखों कारीगरों के रोजगार पर इसके प्रभाव का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत करता है।
Homeअपना जौनपुरसावित्रीबाई फुले जयंती पर हुआ कम्बल वितरण

सावित्रीबाई फुले जयंती पर हुआ कम्बल वितरण

बुजुर्गों की सेवा एवं सम्मान करना ही सबसे बड़ा मानव धर्म

जौनपुर। राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार के नेतृत्व में वृद्ध-विधवा माता-पिता समान  का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में दूर-दराज से आई वृद्ध महिलाओं, विधवाओं एवं बुजुर्ग पुरुषों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया तथा नि:शुल्क सैकड़ों कंबलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वाराणसी मंडल के एमएलसी रंजीत कुमार राजा ने कहा कि ‘वृद्ध व विधवा माता-पिता का सम्मान करना हम सभी का सामाजिक कर्तव्य है। उन्होंने आयोजक विनय कुमार द्वारा किए जा रहे निरंतर सामाजिक कार्यों की सराहना की। विशिष्ट अतिथियों में इंजीनियर सुधीर कुमार, विजय लक्ष्मी हॉस्पिटल के मैनेजर देवेंद्र अंबेडकर, स्टार डेंटल क्लीनिक के डॉ.अजीत कुमार, विजय लक्ष्मी हॉस्पिटल के डॉ. विषय पटेल तथा युवा बसपा नेता धर्मेंद्र कुमार उर्फ गुड्ड प्रधान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ कृष्णा पंचशील के साथ हुआ। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा बुजुर्गों का सम्मान किया गया। एस.एस.म्यूजिकल ग्रुप द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संपादक स्वदेश कुमार ने की, संचालन प्रधान प्रतिनिधि अरविंद कुमार राज ने किया। विशिष्ट अतिथि डॉ.अजीत कुमार व गुड्डू प्रधान ने बुजुर्गों को माला पहनाकर स्वागत किया और कंबल भेंट किया। कार्यक्रम में लगभग 250 वृद्ध महिलाओं एवं बुजुर्गों का सम्मान किया गया। उपस्थित प्रमुख लोगों में संपादक रामचंद्र नागर, संपादक अनिल कुमार गौतम, डी.के.अग्रवाल, रंजीत राय बलवानी, मिथुन, पूर्व प्रधान पारसनाथ (जमुनीपुर), जोगिंदर(त्रिलोचनपुर प्रधान), क्षेत्र पंचायत सदस्य राम प्रसाद यादव, समाजसेवी राहुल कुमार चौरसिया, चंद्रकेश प्रजापति, संजीव गुप्ता, अनिल विजय कुमार, नन्हे, अरविंद अस्थाना, डॉ.राकेश, हरिमोहन, विपिन, रवि, अमर, सनी सहित आदि उपस्थित रहें।

Share Now...