― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसार्ट सर्किट से गेहूं की फसल में लगी आग

सार्ट सर्किट से गेहूं की फसल में लगी आग

  • पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख
  • ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर पाया काबू

जौनपुर धारा,जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के बीबीगंज चौकी अन्तर्गत कोपा जयनगरा गांव के खेत में शार्ट सर्किट से आग लगने के कारण पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। कोपा के जयनगरा गांव निवासी महादेव के पुत्रगण गंगा प्रसाद व राम प्रकाश के खेत में रविवार की सुबह शार्ट सर्किट से गेहूं की फसल में आग लग गई। थोडे देर मे आग ने अपना विकराल रुप धारण कर लिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम व गांव के लोगों ने पानी की मदद से आग बुझाने में मदद किया। मौके पर लेखपाल सनदंन भट्ट मय टीम मौके पर पहुंचे। वहीं कोतवाली पुलिस भी मौजूद रहीं। इस बाबत उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर भेजकर आग बुझाया गया। राजस्व व पुलिस जांच कर रही है पीडिता का यथासंभव मदद किया जाएगा।

Share Now...