Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरसाठ साल पुरानी चकमार्ग को जेसीबी से कराया गया खाली

साठ साल पुरानी चकमार्ग को जेसीबी से कराया गया खाली

  • समाधान दिवस पर पड़ा था प्रार्थना पत्र, उप जिलाधिकारी के आदेश पर हुई कार्रवाई

जौनपुर धारा, जलालपुर। शासन के मंशा के अनुरूप केराकत तहसील क्षेत्र के महिमापुर गांव में रविवार को राजस्व टीम ने करीब 60 साल पुराने चकमार्ग को जेसीबी मशीन लगाकर खाली करवा दिया। चकमार्ग खाली होने से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। समाधान दिवस पर ग्रामीणों द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के बाद एसडीएम के आदेश पर यह कार्रवाई हुई है। जलालपुर पुरानी बाजार से कब्रिस्तान पर जाने के लिए करीब 60 वर्षों से यहाँ कायदे का रास्ता नहीं था। लोग किसी तरह इधर-उधर से आते-जाते थे। रास्ते की समस्या को लेकर लोगों ने समाधान दिवस पर प्रार्थना-पत्र दिया था। उपजिलाधिकारी केराकत नेहा मिश्रा ने इसे संज्ञान मे लिया और पुलिस बल के साथ पैमाईश करवाकर पुराने चकमार्ग को चिन्हित कराने का निर्देश दिया था। तत्पश्चात रास्ते की पैमाईश हुई और जेसीबी लगाकर रास्ते के अवरोधों को हटाकर खाली करवा दिया गया। चकमार्ग खाली होने से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। इस अवसर पर प्रधान महिमापुर के अलावा पुलिस, राजस्व टीम तथा क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।