Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार

जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Homeमनोरंजनसाजिद खान पर फूटा सलमान खान का गुस्सा

साजिद खान पर फूटा सलमान खान का गुस्सा

  • अर्चना को गाली-धमकी देने पर लगाई क्लास

वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान ने कई कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई और इनमें एक नाम साजिद खान का भी रहा। अर्चना संग लड़ाई में साजिद ने उनके लिए काफी भद्दी लैंग्वेज का इस्तेमाल किया। ऐसे में सलमान खान का गुस्सा साजिद खान पर फूट पड़ा। सलमान ने साजिद की उनके खराब रवैये के लिए जमकर क्लास लगाई।

बिग बॉस के घर में इस हफ्ते काफी हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। घर में कई कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई झगड़े हुए। लेकिन अर्चना और साजिद खान की फाइट ने पूरे शो की लाइमलाइट लूट ली। साजिद और अर्चना ने लड़ाई के दौरान एक दूसरे को खूब खरी-खोटी सुनाई, जिसके बाद हर किसी को सलमान खान का इंतजार था और बार भी सलमान ने फैंस के दिल जीत लिए। वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान ने कई कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई और इनमें एक नाम साजिद खान का भी रहा। जी हां, साजिद खान अभी तक काफी सेफ खेल रहे थे, लेकिन अर्चना संग लड़ाई में साजिद ने उनके लिए काफी भद्दी लैंग्वेज का इस्तेमाल किया। ऐसे में सलमान खान का गुस्सा साजिद खान पर फूट पड़ा। सलमान ने साजिद की उनके खराब रवैये के लिए जमकर क्लास लगाई। लड़ाई में खराब शब्दों का इस्तेमाल करने पर सलमान ने अर्चना को भी आईना दिखाया। लेकिन इस बार ज्यादा क्लास साजिद खान की लगी। दरअसल, लड़ाई के दौरान साजिद खान ने अर्चना से कहा था मैं बहुत बड़ा डायरेक्टर हूं, मैं तुम्हें बिग बॉस से निकाल सकता हूं। साजिद ने अर्चना को काफी गालियां भी दी थीं। वहीं, दूसरी ओर अर्चना ने साजिद की कैप्टेंसी पर सवाल उठाए थे और उन्हें गुस्सा दिलाया।