Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeमनोरंजनसाउथ की फिल्म 'दसरा' ने पहले ही दिन 'भोला' को पछाड़ा

साउथ की फिल्म ‘दसरा’ ने पहले ही दिन ‘भोला’ को पछाड़ा

भारतीय बॉक्स ऑफिस के लिए 30 मार्च बेहद खास रहा है. जहां एक तरफ अभिनेता अजय देवगन की फिल्म भोला सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. वहीं दूसरी तरफ साउथ फिल्म दसरा भी रिलीज हुई है. इस तेलुगु फिल्म में टॉलीवुड स्टार नानी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म का उनके फैंस काफी वक्त से इंतजार कर रहे हैं. अब रिलीज होने के बाद फिल्म दसरा ने बॉक्स ऑफिस धमाल मचा दिया है. फिल्म ने भोला से काफी ज्यादा की कमाई की है. जिसे ट्रेड एनालिस्ट्स को भी उम्मीद नहीं थी. फिल्म दसरा ने अपने पहले ही दिन दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 21 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. नानी की इस फिल्म को तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषा में रिलीज किया गया है. फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई तेलुगु भाषा में की है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म दसरा के सबसे ज्यादा शो आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों में चल रहे हैं. यहां के कई सिनेमाघरों में पहला शो सुबह 5 बजे से ही शुरू किया जा रहा है.फिल्म दसरा में नानी के साथ अभिनेत्री कीर्ति सुरेश और धीक्षित शेट्टी, समुथिरकानी और शाइन टॉम चाको जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म दसरा का निर्देशन श्रीकांत उडेला ने किया है. आपको बता दें कि नानी ने इससे पहले कई फिल्में की हैं, जिनके जरिए उन्होंने तेलुगू सिनेमा में जबरदस्त फैन फॉलोइंग हासिल की है. उनकी पहली फिल्म अष्टा चम्मा थी, जो 2008 में रिलीज हुई थी।