जौनपुर धारा, जौनपुर। मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के सौदागर हाल में पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी के निर्देश के क्रम में साइबर जागरूकता अभियान के तहत एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने की एवं मुख्य अतिथि डॉ. संजय कुमार नगर पुलिस अधीक्षक रहे। आए हुए अतिथियों का पुष्प एवं बुके देकर प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर ने स्वागत भाषण में कहा कि साइबर क्राइम वर्तमान समय में सबसे ज्यादा बढ़ता जा रहा है। साइबर क्राइम से बचने के लिए पुलिस प्रशासन हमेशा हम सबकी मदद करने के लिए अग्रसर रहता है। अनेकों तकनीकियों के द्वारा हम साइबर क्राइम से निजात पा सकते हैं जिले में साइबर क्राइम थाने की भी स्थापना की गई है जो सराहनीय है। मुख्य अतिथि डॉ. संजय कुमार ने अपने संबोधन में कहाकि बैंकिंग एवं सोशल नेटवर्किंग के द्वारा अनेकों साइबर क्राइम हो रहे हैं जिससे हम सबको सतर्कता से कार्य करना चाहिए जिसका टोल प्रâी नंबर 1930 है इसके इस्तेमाल से साइबर क्राइम से बच सकते हैं। प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर ने अतिथियों को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर साइबर क्राइम प्रभारी ओपी जायसवाल, डॉ. कमरुद्दीन शेख, डॉ. जीवन यादव, डॉ. केके सिंह, डॉ. नीलेश सिंह, डॉ. ममता सिंह, डॉ. सतीश दुबे, डॉ. प्रज्वलित यादव एवं महाविद्यालय परिवार एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अजय विक्रम सिंह ने किया।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
साइबर का प्रयोग सतर्कता के साथ करें : डॉ. संजय कुमार


