Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसाइबर अपराधी ने व्यवसायी से किया 45 हजार की ठगी

साइबर अपराधी ने व्यवसायी से किया 45 हजार की ठगी

  • मामले की जांच पड़ताल में जुटी साइबर सेल

जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय कस्बा के एक सब्जी व्यवसायी शुक्रवार को साइबर अपराधी के झांसे में आकर 45हजार रुपये गवां बैठे। साइबर सेल मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। कस्बा निवासी सब्जी व्यवसायी सोनू तिवारी मां विंध्यवासिनी फर्म चलाते हैं।एक साइबर अपराधी ने सुबह सोनू के मोबाइल पर फोन करके अधिक मात्रा में सब्जी खरीदने की बात कही। जिस पर व्यवसायी ने सब्जी की मात्रा की बात कही। जालसाज ने वाट्सअप पर सब्जी की एक लिस्ट भेज दिया। फोन करके कहा कि पांच हजार भेज दे रहा हूं। शेष पैसा कल दे दूंगा। जालसाज ने सोनू के खाते में पहले दस रुपये भेजकर पूछा कि क्या दस रुपये मिल गया। जब उन्होंने कहा कि पैसा आ गया है। तब जालसाज ने एक मैसेज मोबाइल पर भेजा जिसमें 50हजार क्रेडिट होना अंकित था। वह तत्काल फोन किया कि सोनू भाई गलती से पांच की जगह पचास हजार चला गया है। आप मेरा 45हजार वापस कर दीजिए। यहीं सोनू से चूक हो गयी वह अपने खाता में वैलेंस देखे बगैर एक बार फोन पे से दस हजार तथा गूगल पे से 35हजार वापस कर दिया। जब पैसा निकलने बाद सोनू के मोबाइल पर मैसेज आया तो उसके होश उड़ गये। उसी नम्बर पर तत्काल फोन किया तो जालसाज ने कहा कि अभी तो 45 हजार ही भेजे हो सब्जी नहीं चाहिए, पांच हजार वह भी भेज दो कहकर फोन काट दिया। सोनू ने बैंक पहुंचकर अपने खाते को बंद कराया तथा पूरे प्रकरण की जानकरी साइबर सेल को दे दिया है।