जौनपुर धारा, मड़ियाहूँ। श्री जंगी सिंह गर्ल्स इंटरमीडिएट कालेज शिवपुर बेलवा के प्रांगण में मछलीशहर के सांसद बीपी सरोज का छात्राओं संग संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं द्वारा सांसद से गांव समाज देश और शासन की नीतियों आदि के संदर्भ में की महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बच्चों ने सवाल किया जैसे महिला सशक्तिकरण और महिलाओं की सुरक्षा के सन्दर्भ में, कृषि को उद्योग का दर्जा कैसे प्राप्त हो, स्वच्छता अभियान को और प्रभावी कैसे बनाया जाये, गरीबों के लिए सरकार द्वारा क्या योजनाएं चलाई जा रही है, आजादी के बाद देश पहली बार दुनिया के शक्तिशाली देशों में दिख रहा है। एक सांसद के नाते आप इसे किस नजरिए से देखते हैं आदि महत्वपूर्ण सवालों को बच्चों ने सांसद से पूछा जिसका सांसद ने बहुत ही प्रभावी ढंग से अपना बिषय रखा और बच्चों को उनके प्रश्नों का जबाव दिया। कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के प्रबंधक डा. गोपाल सिंह और संस्थापिका कमला सिंह ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा नेता राज कृष्ण शर्मा, संजीव गुप्ता, प्रधानाचार्य चित्रा सिंह, पूर्व प्रधान राम जनक यादव सहित विद्यालय के बच्चे और अध्यापकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के संचालक देवनारायण पांडेय ने सभी का आभार व्यक्त किया।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 22-04-2026
" Jaunpur Dhara E-Paper 22-04-2026 जौनपुर जिले का विश्वसनीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र 'जौनपुर धारा' (Jaunpur Dhara) अब आपके मोबाइल पर भी उपलब्ध है।...
सांसद ने छात्र छात्राओं संग किया संवाद

Previous article
Next article


