Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरसांसद ने किया जौनपुर डिपो का निरीक्षण

सांसद ने किया जौनपुर डिपो का निरीक्षण

जौनपुर धारा, जौनपुर। गुरूवार को सुबह लगभग 7 बजे सांसद श्याम सिंह यादव अपने कार्यालय से पैदल जनसम्पर्क करते हुए अचानक रोड़वेज परिसर में आ धमके जिससे जौनपुर डिपो पर अफरा-तफरी मच गई। परिसर में गन्दगी देख सांसद ने इन्चार्ज को साफ-सफाई के कड़े निर्देश दिया। बता दें कि जौनपुर धारा में रोड़वेज की गन्दगी और अन्य दुर्व्यवस्थाओं पर प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। जिसे संज्ञान में लेकर जौनपुर सांसद श्याम सिंह यादव गुरूवार की सुबह अचानक रोडवेज परिसर में पहुँचकर निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर में गन्दगी देख मौजूद कर्मियों को जमकर फटकार लगाई। वहीं पूछताछ केन्द्र के पास खड़े किए गए निजी वाहनों का भी जायजा लिया तथा जनहित को ध्यान में परिसर की साफ-सफाई तथा निजी वाहनों के बिल्डिंग के अंदर खड़ा न करके दूसरी व्यवस्था करने का निर्देश दिया। साथ ही रोडवेज परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने के निर्देश दिया।