Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

छुट्टा गोवंश बने जानलेवा, एक साल में चार लोगों की मौत

खुटहन क्षेत्र में छुट्टा गोवंश किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ सुरक्षा के लिए भी चुनौती बन रहा है। ग्रामीणों के अनुसार एक साल में चार लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हुए हैं।
Homeअपना जौनपुरसांसद के प्रयास से मड़ियाहूं और केराकत में कई ट्रेनों के ठहराव...

सांसद के प्रयास से मड़ियाहूं और केराकत में कई ट्रेनों के ठहराव को मिली स्वीकृति

जौनपुर धारा, जौनपुर। लोकसभा क्षेत्र मछलीशहर के मड़ियाहूं क्षेत्र के निवासी लगातार मड़ियाहूं रेलवे स्टेशन से होकर दिल्ली के लिए एक ट्रेन की मांग मछलीशहर के सांसद बीपी सरोज से निरन्तर कर रहे थे और इसी तरह मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के ही केराकत क्षेत्र के लोग गाजीपुर बांद्रा सिटी एक्सप्रेस व बरौनी गोंदिया एक्सप्रेस ट्रेन की केराकत स्टेशन पर ठहराव की मांग कर रहे थे। जन भावनाओं को ध्यान में रखकर सांसद बीपी सरोज ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को कई बार पत्र लिखकर इन ट्रेनों की मड़ियाहूं और केराकत रेलवे स्टेशन पर ठहराव की मांग किया था। सांसद के लिखित मांग के आधार पर लोकसभा क्षेत्र के मड़ियाहूं रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या -22433/34 गाजीपुर-आनन्द बिहार एक्सप्रेस को 19 अगस्त से तथा केराकत रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या -15231/32 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस व गाड़ी संख्या -20941/42 बांद्रा-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस ट्रेनों के 15 अगस्त से ठहराव को रेल मंत्री द्वारा स्वीकृति प्रदान की गयी। सांसद बीपी सरोज के इस सराहनीय प्रयास से मड़ियाहूं और केराकत क्षेत्र की जनता में हर्ष व्याप्त है और लोग क्षेत्र के सांसद के साथ-साथ केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का भी धन्यवाद व आभार व्यक्त कर रहे हैं।