जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला क्षेत्र में एक दुराचारी अभियुक्त शनिवार को उस समय थाना पुलिस के हत्थे चढ़ गया जब पुलिस क्षेत्र भ्रमण में व्यस्त थी। गिरफ्तारी के मामले में विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा अभियुक्त का चालान न्यायालय भेज दिया गया। बतौर पुलिस क्षेत्र का चेतरहा गांव निवासी प्रदीप कुमार पुत्र महाजन थाना क्षेत्र में मुकदमा अपराध संख्या 270/2023 धारा 376 के तहत अभियुक्त था। जिसे शनिवार को थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह व हमराहियों द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद मामले में अन्य विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त का चालान न्यायालय भेज दिया गया। हमराहियों में उपनिरीक्षक सच्चिदानंद, कांस्टेबल रामदवन यादव और दिनेश गौड़ शामिल रहे।
― Advertisement ―
छुट्टा गोवंश बने जानलेवा, एक साल में चार लोगों की मौत
खुटहन क्षेत्र में छुट्टा गोवंश किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ सुरक्षा के लिए भी चुनौती बन रहा है। ग्रामीणों के अनुसार एक साल में चार लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हुए हैं।
दुराचार का अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे


