Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरबदतर विद्युत व्यवस्था से सड़क पर आई जनता

बदतर विद्युत व्यवस्था से सड़क पर आई जनता

  • नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि विरेन्द्र सिंह बंटी रात में बैठे धरने पर

जौनपुर धारा, शाहगंज। नगर क्षेत्र की बेपटरी विद्युत व्यवस्था से आजीज आकर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विरेन्द्र सिंह बंटी ने सभासदों के साथ पावर हाउस पर धरने पर बैठ गए। विद्युत विभाग के विरुद्ध जमकर लानत सलामत हुआ। बंटी के साथ आधा दर्जन सभासद समेत समर्थक मौजूद रहे। मालूम हो कि गुरुवार की रात से टाउन वन फिडर में आये खराबी के चलते आपूर्ति ठप्प हो गयी। जिसके कारण आधे नगर के लोग बिजली पानी से महरूम हो गये। शुक्रवार देर रात तक आपूर्ति न चालू होने पर समर्थकों संग बंटी 132 केवीए के गेट पर धरने पर बैठ गए। उच्चाधिकारियों के आश्वासन व आपूर्ति बहाल होने पर धरना समाप्त हुआ। इस दौरान सभासद राम प्रसाद अग्रहरि, अर्पित जायसवाल, मनीष जायसवाल, आशुतोष कुमार डम्पी, मनोज अग्रहरि, राम मिलन, अमन सोनी, श्रेयांस गुप्ता, अंकित कुमार आदि मौजूद रहे।