एक्ट्रेस नंदिता दास हमेशा से ही सामाजिक मुद्दों को लेकर मुखर रही हैं. इसकी झलक उनकी फिल्मों में भी बखूबी झलकती है. कई प्लेटफॉर्म पर एक्ट्रेस ने रंगभेद और बॉलीवुड में फैले ग्लैमर ऑब्सेशन जैसे टॉपिक पर सीरियस ओपिनियन शेयर की है. नंदिता का कॉम्प्लेक्शन भी सांवला है. इस वजह से एक्ट्रेस को कई बार अलग-अलग तरह की बातें सुननी पड़ी हैं. ये ही वजह है कि नंदिता ने फिल्मों से थोड़ी दूरी भी बना ली और डायरेक्शन में कूद पड़ीं. एक्ट्रेस अब सिर्फ अपने पसंद की ही फिल्में करती हैं.
सांवली सूरत होने की वजह से झेली यातनाएं
नंदिता ने अपने इंटरव्यू में कई बार इस बात का जिक्र किया है कि कैसे लोगों के रंग को लेकर भेदभाव किया जाता रहा है. उन्हें भी कई बार नीचा दिखाया गया है. कॉलेज में उनसे उनके साथ पढ़ने वाली लड़कियां कहती थीं, कि तुम्हारा इतना डार्क कॉम्प्लेक्शन होने के बावजूद तुम इतनी कॉन्फिडेंट कैसे हो?
नंदिता ने बॉलीवुड में भी फैले कॉम्प्लेक्शन गेम पर बात की थी. एक्ट्रेस ने कहा था- डार्क कॉम्प्लेक्शन या सांवली सूरत वाली एक्ट्रेस अगर फिल्म में हो तो उसके कैरेक्टर को जस्टिफाई किया जाता है. या तो वो विलेन होगी, या फिर एक सीधी सादी अच्छी लड़की. ऐसा देश जहां सबसे ज्यादा लोग सांवले रंग के हैं. वहां हर जगह गोरेपन की होड़ दिखती है. मेरे लिए तो आर्टिकल भी ‘डस्की ब्यूटी नंदिता दास’ के नाम से लिखे जाते थे. जैसे मेरी पहचान सिर्फ मेरी रंगत है.
बढ़ता रंगत का कारोबार
एक्ट्रेस ने कहा- ‘मैंने कभी फेयरनेस क्रीम्स यूज नहीं किए. हर दिन इनका कारोबार बढ़ता जा रहा है. कहीं भी देखा जाए तो होर्डिंग्स लगे होते हैं कि ये क्रीम लगाइये गोरे बन जाइये, ये फेस वॉश यूज कीजिए रंगत निखारिये. नंदिता ने अपने बचपन का किस्सा बताते हुए कहा- जब मैं छोटी थी तो रिलेटिव्स कहा करते थे कि तुम बहुत ज्यादा डार्क हो, धूप में मत खेलो. मुझे हल्दी चंदन लगाने को कहा जाता था, ताकि मेरी रंगत निखर सके. जब मैं बड़ी हुई तो समझ आया और मैंने जवाब देना शुरू किया. ये मेरी स्किन है, मेरा कलर है, मैंने अपनी जिंदगी इसी के साथ जी है, इसी के साथ मरूंगी.
शुरू किया कैम्पेन
नंदिता ने इसलिए ‘इंडियाज गॉट कलर’/डार्क इज ब्यूटीफुल नाम से एक कैम्पेन शुरू किया. जहां उनकी कोशिश है कि भारत में कलर के नाम पर हो रहे भेदभाव को रोक सके. या कम से कम उसमें कमी ला सकें. इस कैम्पेन के तहत हर इंसान को उसके रंग को सेलिब्रेट करने की खुल कर आजादी दी जाती है. इसके लिए नंदिता ने एक दो मिनट का म्यूजिक वीडियो भी तैयार किया था. जिसमें कई सेलिब्रिटीज ने हिस्सा लिया था.
कपिल शर्मा बने डिलीवरी बॉय
बॉलीवुड एक्ट्रेस नंदिता दास अब डायरेक्टर बन चुकी हैं. हाल ही में उनकी इंटरनेशनली अक्लेम्ड फिल्म ‘ज्विगाटो’ का ट्रेलर लॉन्च किया गया. नंदिता ने इससे पहले कई दमदार फिल्मों का डायरेक्शन किया है. जिनमें मंटो और फिराक जैसी फिल्में शामिल हैं. ज्विगाटो फिल्म से नंदिता ने एक डिलीवरी बॉय के दर्द को दर्शाया है. इस रोल को कॉमेडियन किंग कपिल शर्मा ने निभाया है. फिल्म 17 मार्च को थियेटर्स में रिलीज होगी.


