जौनपुर धारा, जौनपुर। दीदारगंज थाना क्षेत्र के कादनपुर गांव निवासी उदय प्रताप यादव पुत्र स्व.राम लवट यादव के ऊपर आज सुबह में 04 बजे जब वह अपनी मोटर बाइक से अखबार लेने के लिए जौनपुर जिले के खेतासराय जा रहे थे। तभी रास्ते में जैगहा बाजार थाना खेतासराय जनपद जौनपुर में साड ने हमला कर दिया। सांड के हमले में बुरी तरह से उदय प्रताप घायल हो गए और उनके बाएं पैर और सर में गंभीर चोट आई। शोर मचाने पर आसपास के दुकानदारों ने दौड़कर उन्हें बचाया और जैगहा बाजार में निजी चिकित्सक के भर्ती कराया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। सांड के हमले से बाइक भी पूरी तरह से छटतिग्रस्त हो गई है।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
सांड के हमले से अखबार एजेंट घायल
Previous article

