- बेचन सिंह सभापति, कैलाशनाथ सिंह निर्विरोध उपसभापति निर्वाचित
जौनपुर धारा, शाहगंज। सहकारी क्रय-विक्रय समिति का चुनाव नगर पालिका परिषद के पीछे स्थित कार्यालय पर सकुशल सम्पन्न हुआ। चुनाव अधिकारी बीडीओ सोधी नन्दलाल की मौजूदगी में गुरुवार दोपहर सम्पन्न हुआ। ग्यारह सदस्यों ने निर्विरोध रुप से बेचन सिंह सभापति एवं उपसभापति पद पर कैलाशनाथ सिंह चुनें गये। इस दौरान उमेश तिवारी, संतोष सिंह, संजय सिंह, विजय सिंह, चिंता हरण शर्मा, भीम सिंह, हृदय नारायण, प्रमोद चौहान, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।



