― Advertisement ―

spot_img

हाइब्रिड युद्ध: 21वीं सदी की अदृश्य चुनौती और भारत की सुरक्षा

यह छवि हाइब्रिड युद्ध की अवधारणा को दर्शाती है जिसमें साइबर हमले, सूचना युद्ध, आर्थिक दबाव और डिजिटल सुरक्षा शामिल हैं। यह आधुनिक युद्ध की बदलती प्रकृति और भारत की सुरक्षा रणनीति को समझाने में मदद करती है। इसमें यह दिखाया गया है कि कैसे तकनीक और डेटा आधुनिक युद्ध का मुख्य हिस्सा बन चुके हैं और राष्ट्र की सुरक्षा केवल सेना पर नहीं बल्कि डिजिटल सिस्टम और नागरिक जागरूकता पर भी निर्भर करती है।
Homeअपना जौनपुरग्राम सभा सरेमूं और गोपालपुर में खुली बैठक कर बनाई गयी कार्य...

ग्राम सभा सरेमूं और गोपालपुर में खुली बैठक कर बनाई गयी कार्य योजना

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। विकास खण्ड धर्मापुर के ग्राम सभा सरेमूं और गोपालपुर में बुधवार वित्तीय वर्ष 2023-24 के जीपीडीपी की कार्य योजना बनाने हेतु ग्राम सभा की खुली बैठक आहूत की गई। बैठक का संचालन सचिव उमेश सोनकर द्वारा किया गया। बैठक में शासन द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास, व्यक्तिगत शौचालय, वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशन, सुमंगला कन्या योजना एवं विभिन्न प्रकार की योजनाओं एवं जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बारे में सचिव उमेश सोनकर द्वारा ग्राम वासियों को विस्तार से जानकारी दी गई एवं साथ-साथ यह भी बताया गया कि ग्राम पंचायतों में 1 अप्रैल 2023 से से 30 अप्रैल तक पूरे माह संचारी रोग अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें गांव की साफ सफाई हेतु रोस्टर बनाकर सफाई कर्मियों द्वारा गांव में साफ सफाई का कार्य किया जा रहा है। सफाई कर्मचारियों द्वारा साफ-सफाई के साथ-साथ सभी ग्रामवासी की भी जिममेदारी है कि अपने घरों में पानी इकट्ठा न होने दें एवं अपने घरों की साफ सफाई की समुचित व्यवस्था करें।  घर में जहां भी पानी इकट्ठा होता हो जैसे कूलर, प्रिâज और गड्ढे इत्यादि में पानी रुकता हो उसको हमेशा विशेष रूप से साफ सफाई करते रहे। विकासखंड के अंतर्गत गौशालाओं में संरक्षित पशुओं हेतु भूसा दान करने के लिए ग्राम वासियों से अनुरोध किया गया। इसके साथ-साथ अनेक प्रकार की योजनाओं के विषय में सचिव द्वारा जानकारी दी गई। बैठक में ग्राम प्रधान गोपालपुर जिलेदार, ग्राम प्रधान सरेमूं रामजीत, ग्राम पंचायत के सभी सदस्य गण एवं ग्राम पंचायत से संबंधित सभी कर्मचारी, पंचायत सहायक अवधेश कुमार, रवि यादव, आशा बहुएं, कोटेदार, आंगनवाड़ी, समूह की कार्यकर्ती एवं सफाई कर्मी अजय कुमार, शिव सहाय एवं पुष्पा देवी इत्यादि उपस्थित रहे।

Share Now...