Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरससुराल में पिटाई होने से नाराज युवक ने लगाई फांसी

ससुराल में पिटाई होने से नाराज युवक ने लगाई फांसी

जौनपुर धारा, जौनपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम गुतवन में एक युवक ने घर में लगे गाटर में पंखे के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। जानकारी के अनुसार उक्त थाना क्षेत्र के गुतवन गांव निवासी 28 वर्षीय रविन्द्र कुमार यादव पुत्र स्व. चन्द्रबली यादव शनिवार को अपनी ससुराल वाराणसी जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के विन्दा गांव में अपनी पत्नी पूनम व पुत्र राज (7 वर्ष) और पुत्री आशु (3 वर्ष) को लेने गया था। ससुराल वालों ने पत्नी व बच्चों से मिलने नहीं दिया तथा विदाई से इनकार कर दिया और उसी बात को लेकर ससुराल में बाद विवाद हुआ और रविन्द्र को पत्नी के परिजनों ने मारा पीटा जिससे नाराज रविन्द्र वापस घर आकर अपने कमरे की छत पर लगे पंखे के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। शाम करीब 6 बजे बड़े भाई के बच्चा घर के अन्दर मोबाइल लेने गया तो देखा कि उसका चाचा फांसी पर लटका हुआ है। उसने शोर मचाया तो वहां लोगी की भीड़ इकठ्ठा हो गई। सूचना पर चौकी इंचार्ज सितमसराय पहुंचे और शव को नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बड़ा भाई गुतवन बाजार में किराने की दुकान पर काम करता है। इस संबंध में चौकी इंचार्ज सितमसराय संदीप शर्मा ने बताया कि मृतक के भाई धर्मेन्द्र कुमार ने आत्महत्या की तहरीर दिया है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।