Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसवर्ण आर्मी कार्यकर्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

सवर्ण आर्मी कार्यकर्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

  • फर्जी मुकदमा का आरोप लगाते हुए की वापस लेने की मांग

जौनपुर धारा, जौनपुर। 14वर्षीय नाबालिग लड़की की बरामदगी के लिए शांतिपूर्ण धरना देने वाले सवर्ण आर्मी के कार्यकर्ताओं पर दर्ज किए गए मुकदमों के विरोध में सोमवार को कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जिलाध्यक्ष प्रवीण तिवारी और प्रधान संघ के अध्यक्ष सुधीर सिंह के नेतृत्व में यह कार्यवाही की गई। महेशगंज क्षेत्र की नाबालिग लड़की पिछले तीन महीने से लापता थी। पीड़ित परिवार की शिकायतों के बावजूद पुलिस और प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद सवर्ण आर्मी के सह-समन्वयक ठाकुर शिवम् सिंह के नेतृत्व में लड़की की बरामदगी के लिए प्रयास किए गए। पुलिस अधीक्षक से मिलने और कई बार आवेदन देने के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो कार्यकर्ताओं ने महेशगंज थाने के बाहर शांतिपूर्ण धरना दिया। धरने के दबाव के बाद लड़की को बरामद कर लिया गया। लेकिन महेशगंज थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले 27कार्यकर्ताओं पर बीएनएस की धारा 109सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया। ज्ञापन में प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच और निर्दोष कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग की गई है। इस अवसर पर परमानंद चौबे, निखिल मिश्रा, सुरेंद्र सिंह, पंकज तिवारी, बृजेश मिश्रा, अभिषेक दुबे और हिमांशु चौबे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।