जौनपुर धारा,शाहगंज। स्थानीय क्षेत्र के सबरहद शाहगंज स्थित सर सैयद अहमद इण्टर कॉलेज में आज हाई स्कूल और इंटरमीडिएट में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह संपन्न हुआ। जिसमें हाई स्कूल में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले प्रियांशु गौतम इंटरमीडिएट कला वर्ग में सूर्यभान प्रजापति तथा विज्ञान वर्ग में हिमांशु यादव ने विद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त किया तथा बालिका वर्ग में हाईस्कूल में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली नाजिया इंटरमीडिएट के कला वर्ग में अक्सा जुबेर तथा विज्ञान वर्ग में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली अ$फीफा आसिफ को प्रधानाचार्य मोहम्मद शाहिद नईम द्वारा माल्यार्पण कर एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र आयुष चौधरी ने प्रशासनिक सेवा, सूर्यभान प्रजापति ने न्यायिक सेवा, मोहम्मद जमीर ने चिकित्सा सेवा तथा दीपांश ने कॉरपोरेट सेक्टर व प्रियांशु गौतम ने आईटी सेक्टर में जाने की इच्छा व्यक्त की। इण्टरमीडिएट में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली सभी छात्राओं ने चिकित्सा में अपनी सेवा देने की इच्छा व्यक्त की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य शाहिद नईम ने अपने संबोधन में सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की सुखद कामना किया, और कहा कि जो भी छात्र हाई स्कूल में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किए हैं? उनको प्रधानाचार्य ने निशुल्क शिक्षा प्रदान करने की भी बात कही। प्रधानाचार्य ने विद्यालय में कठिन परिश्रम करने वाले शिक्षकों को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन मिर्जा जरियाब बेग ने किया। इस अवसर पर खुर्शीद अहमद, शिशिर कुमार यादव, मिर्जा शमीम बेग, अहसन अंसारी, मोहम्मद सिराज, आनंद सिंह, हसनैन नियाजी, दिलीप कुमार, इफ्तिखार अहमद खान, राममिलन यादव, लालमन, अजय पाण्डेय, राहुल कुमार सहित अन्य अध्यापक व कर्मचारी मौजूद रहें।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
सर सैयद अहमद इंटर कॉलेज में मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

Previous article

