Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसर्वोदय विद्यापीठ इंटर कॉलेज से 9 कमरों का सीसीटीवी कैमरा चोरी

सर्वोदय विद्यापीठ इंटर कॉलेज से 9 कमरों का सीसीटीवी कैमरा चोरी

  • मीरगंज थाना से महज 200 मीटर पर है यह विद्यापीठ

जौनपुर धारा, जौनपुर। मीरगंज थाने से महज 200 मीटर पर स्थित सर्वोदय विद्यापीठ इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में लगे 9 कमरों के सीसीटीवी कैमरे को चोरों ने बीती रात चुरा लिया जिससे विद्यालय प्रबन्ध तंत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर पूछताछ के लिए चार संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। कुल 22 कमरों में सीसी टीवी कैमरा लगा हुआ था। जिसमे से 13 कमरे सुरक्षित बच गये।

बताया जाता है कि सोमवार को गृह विज्ञान की परीक्षा थी जिससे विशेष असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं चल रही हैं। बीती रात सर्वोदय विद्यापीठ इंटरमीडिएट कॉलेज में एक साथ 9 कमरे में लगा सीसीटीवी कैमरा चोरी हो गया। सुबह मामले की जानकारी होने पर विद्यालय प्रशासन में खलबली मच गई। प्रधानाचार्य डॉ. संतोष सिंह ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक जांच पड़ताल करते हुए चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करते हुए थाने लेकर चली गई। वहीं मामले की जानकारी होने पर खंड शिक्षाधिकारी मछलीशहर बसंत कुमार शुक्ला ने भी आकस्मिक निरीक्षण किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया की स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. संतोष सिंह द्वारा दी गयी तहरीर में कहा गया है कि विद्यालय के 9 कमरों में लगा सीसीटीवी कैमरा समेत अन्य सामान चोरी हो गया। चोरों ने सीसीटीवी कैमरों के पूरे सिस्टम को डैमेज कर दिया है। प्रिंसिपल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।