― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरसर्राफा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, बदमाश जेवरात जेवरात लेकर फरार

सर्राफा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, बदमाश जेवरात जेवरात लेकर फरार

जौनपुर धारा, जौनपुर। बक्सा थाना क्षेत्र के जौनपुर प्रयागराज मार्ग पर स्थित फतेहगंज बाजार में आज शाम ढलते ही 6:10 पर दुकान बंद करके घर जाते समय घात लगाकर बैठे बदमाशों ने एक सर्राफा व्यवसायी को लक्ष्य करके कई गोली शरीर में उतार दी जिससे वह मौके पर गिर पड़ा और बदमाश बाइक से भरा जेवरात लेकर फरार हो गए

आपको बताते चलें कि उमेश सेठ निवासी बढ़ौना की सर्राफा की दुकान फतेहगंज बाजार में हैआज शाम 6:10 पर अपनी दुकान बंद करके घर जाने लगे मंदिर के पास एक बाइक पर तीन बदमाश पहले से ही घात लगाकर बैठे थे बताया जाता है कि वहां पहुंचने पर बदमाशों ने ताबड़ तोड़ उनके सीने में तीन गोली मारी और वह वहीं पर गिर गये बदमाश जेवरात से भरा बैग लेकर फरार हो गए गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए तत्काल उन्हें सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई जानकारी मिलने पर सिकरारा पुलिस बक्सा पुलिस के अलावा कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई लेकिन बदमाशों का कहीं अता-पता नहीं चला बताया जाता है कि जिस जगह घटना हुई है उस घटना से 500 मीटर की दूरी पर बजरंगबली मंदिर के पास बक्सा के तीन पुलिसकर्मी बैठे हुए थे फिर भी बदमाश फरार होने में सफल रहे जेवरात की कीमत कितनी थी इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाइ है। मौके पर पुलिस अधीक्षक, सीओ सदर सन्त प्रसाद उपाध्याय व दोनों थाने की फोर्स पहुंच गई है।

Share Now...