जौनपुर। शुक्रवार को सिविल कोर्ट में स्थित जिला शासकीय अधिवक्ता कार्यालय में स्वतंत्रता सेनानी व पूर्व गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जंयती पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह ने कहा कि सरदार पटेल जैसा दृढ़ निश्चयी व्यक्ति नहीं होता तो भारत का जैसा स्वरूप दिख रहा है वैसा नहीं दिखता। कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता व चीफ डिफेंस काउंसिल अनिल कुमार सिंह कप्तान ने कहा कि सरदार पटेल संविधान निर्माण व राज्यों के एकीकरण महती भूमिका निभाई और इसको भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल डॉ.दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि सरदार पटेल गृहमंत्री नहीं होते तो जम्मू-कश्मीर भारत का नहीं हो पाता, और कभी भी 565 रियासतें एक नहीं हो पाती। सरदार पटेल बरदौली गुजरात में कृषि पर अंग्रेजो द्वारा थोपे गए कर के विरोध में एक बड़ा किसान आन्दोलन खड़ा किया था। कार्यक्रम को डीजीसी सिविल मनोज गुप्ता, शासकीय अधिवक्ता अरूण पाठक, शासकीय अधिवक्ता आशीष सिंह ने संबोधित किया। कार्यक्रम के पूर्व डीजीसी लालबहादुर पाल, डीजीसी मनोज गुप्ता, अनिल सिंह कप्तान, डॉ.दिलीप कुमार सिंह, हरिश्चंद्र सिंह ने सरदार पटेल के चित्र माल्यार्पण किया और फिर सभी शासकीय अधिवक्ताओं ने सरदार पटेल के चित्र पर बारी-बारी से माल्यार्पण किया। कार्यक्रम का संचालन शासकीय अधिवक्ता सतीश रघुवंशी ने किया।
― Advertisement ―
E-Paper 10-06-2026
Jaunpur Dhara E-Paper brings the latest news, breaking updates, politics, education, crime, business, sports and local coverage from Jaunpur in digital format.
सरदार पटेल की जयंती पर सिविल कोर्ट में कार्यक्रम आयोजित

Previous article

