Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसरकार के निर्देशों की धज्जिया उड़ा रहा बिजली विभाग

सरकार के निर्देशों की धज्जिया उड़ा रहा बिजली विभाग

  • ग्रामीण क्षेत्रों में कर रहे हैं 6-6 घंटे की अघोशित कटौती

जौनपुर धारा,जौनपुर। जौनपुर बिजली विभाग के मड़ियाहूं ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिदिन अघोषित बिजली कटौती की शिकायत मिल रही है। जबकि शासन से 24 घण्टे बिजली आपूर्ति देने का सख्त आदेश है। ऐसे में क्षेत्रिय अधिकारी व बिजली कर्मी क्षेत्र में निर्बाध्य बिजली व्यवस्था में सेंध लगा रहें हैं। स्थानीय लोगों के ने बताया कि शासन 24 घण्टे बिजली देने की बात कर रही है तथा पॉवर कारपोरेशन ने प्रतिदिन 24 घंटे बिजली देने हेतु कोड भी जारी कर रहा है। परंतु मड़ियाहूं क्षेत्र के स्थानीय अभियंता व बिजलीकर्मी मिलकर सरकार की छवि धूमिल करने में लगे हैं। प्रतिदिन 6 घण्टे की अघोषित कटौती कर इस भीषण गर्मी में क्षेत्र की जनता को परेशान किया जा रहा है। मड़ियाहूँ तहसील पॉवर हॉउस से निकलने वाले मोकलपुर फीडर के उपभोक्ताओं ने बताया कि प्रतिदिन सुबह 8 से 12 बजे व शाम को 4 से 6 बजे प्रतिदिन कटौती की जा रही है। इसके बारे में जब अधिकारियों से बात की जाती है तो सन्तोषजनक जवाब न देते हुए टाल-मटोल किया जाता है। इस मामले में जब अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मण्डल द्वितीय ने बताया कि बिजली कटौती का कोई शेड्यूल नहीं हैं। किन कारणों से बिजली कटौती की जा रही है, इसकी कोई जानकारी नहीं है।