जौनपुर धारा, जौनपुर। केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार का बजट लोक कल्याण कारी है। दलितों, आदिवासियों, शोषितों के साथ जो हम सबके अन्नदाता किसान भाई हैं उनके लिए भी कल्याणकारी बजट है। उक्त बातें सांसद मछली शहर बीपी सरोज ने पत्रकारों से डाक बंगले में प्रेस वार्ता के दौरान कही।
उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 12631 करोड़ रुपए व केंद्र सरकार ने 1665 करोड़ स्वास्थ्य के लिए व 3491 करोड़ रूपया चिकित्सा एवं मातृ वंदना योजना में दिया है। किसानों के कल्याण के लिए 125 लाख करोड़ का बजट है। जिसमें कृषि ऋण, मत्स्य पालन, पशुपालन आदि के लिए है ।600 करोड़ रुपए का प्रावधान प्राकृतिक खेती के लिए किया गया है। 23 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान विकास का खाका तैयार करने उसे क्रियान्वित करने के लिए किया गया है। छुट्टा पशुओं के लिए हर ब्लॉक में गौशाला बनाए गए हैं। पशुओं को हमारे किसान ही दूध लेने के बाद छोड़ दे रहे हैं। एक रोडवेज बस मुंगराबादशाहपुर से वाया मड़ियाहूं होते हुए वाराणसी के लिए चलाया गया है। एक बस डोभी से केराकत वाया मड़ियाहूं होते हुए लखनऊ तक चलाने की योजना है। इस पर अभी प्रयास जारी है। इस बार के बजट में 66ज्ञ् आवास के लिए वृद्धि की गई है। मछली शहर लोकसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछ गया है। प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत 56 सड़कें बनाई गई हैं, और प्रस्तावित करीब 100 सड़कें बननी हैं।


