Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

  • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित
  • 73 प्रार्थना पत्र में 28 का निस्तारण

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा भी मौजूद रहे। इस दौरान फरियादियों द्वारा कुल 73 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। जिसमें मौके पर 28 प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना सम्बंधित विभाग को सौंप दिया गया। वहीं एक सप्ताह के अंदर सभी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण करने का आदेश सभी विभागों के अधिकारी व कर्मी को दिया। जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में कहा कि फरियादियों के साथ मौके पर जाकर मामले का निस्तारण करें। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा लक्ष्मी सिंह, उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार, तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, नायब तहसीलदार संदीप कुमार, नायब तहसीलदार शैलेन्द्र कुमार, पुलिस उपाधीक्षक शुभम तोदी, नपा ईओ प्रदीप कुमार गिरि, प्रभारी निरीक्षक आदेश कुमार त्यागी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ.रफीक फारुकी, सरपतहा थानाध्यक्ष लक्ष्मण विक्रम सिंह, खुटहन थानाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह, कस्बा कानूनगो संजय सिंह, समेत सभी विभागों के अधिकारी व राजस्व कर्मी मौजूद रहे।