- प्राचार्य ने पंच प्रण की दिलाई शपथ
जौनपुर धारा, जौनपुर। गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर में बृहस्पतिवार को प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह ‘रानू’ के संरक्षकत्व व प्राचार्य प्रोफेसर रणजीत कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम श्रृंखला के अंतर्गत पंच प्रण शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्राचार्य प्रो. रणजीत कुमार पाण्डेय ने शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को पंच प्रण 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य, दशता के हर चिन्ह से मुक्ति, अपने विरासत पर गर्वानुभूति, एकता और वीरों के प्रति सम्मान की भावना तथा कर्तव्य बोध की भावना की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के संयोजन डॉ. अविनाश वर्मा व डॉ. अवधेश कुमार मिश्र द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रो. अरविंद कुमार सिंह, प्रो. डॉ. राकेश कुमार यादव, डॉ. लक्ष्मण सिंह, डॉ. नीलमणि सिंह, वंदना तिवारी, जितेंद्र सिंह, विकास कुमार यादव, नीलम सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, कार्यालय अधीक्षक बिंद प्रताप सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, गंगा प्रसाद सिंह, राहुल सिंह आदि उपस्थित रहे।



