Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसमिति शोषित वंचित समाज के उत्थान के लिए करे काम : बेदी...

समिति शोषित वंचित समाज के उत्थान के लिए करे काम : बेदी राम  

  • लार्ड बुद्धा डॉ.वी.आर.अम्बेडकर समाज कल्याण समिति का सपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के कुसैला गांव में रविवार की दोपहर लार्ड बुद्धा डॉ.वी.आर.अम्बेडकर समाज कल्याण समिति का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुचें जखनिया सुभासपा विधायक बेदी राम ने समिति के सदस्यों का सपथ ग्रहण कराते हुए बताया कि समिति का बनाना शोषित वंचित व असहाय लोगों के लिए एक सफल प्रयास है। समिति के तहत समाज मे फैली कुरीतियों को मिटाने के साथ ही शिक्षा की अलख जगाने मे मदद मिलेगी और समाज को सही मार्ग दर्शन भी मिलेगा। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में भीम आर्मी जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार कुमार ने समिति की प्रगति के लिए समिति के सदस्यों को प्रेरित करते हुए शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के साथ ही समाज की समस्याओं को सुनकर निराकरण करने की बात को कही। जिससे समाज का विश्वास समिति पर बने और लोग संगठित होकर इस समिति का पूरे देश भर मे विस्तार कर समाज का कल्याण कर सके मंचासीन सभी वक्ताओं ने समिति पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर एडवोकेट सुरेश निगम, डीएभी कालेज के प्रिंसिपल ओमप्रकाश, अम्बेडकर, उदयराज, धर्मपाल, सुनील, रवीन्द्र, श्यामनाथ, योगेन्द्र, रवीन्द्र उर्फ बिल्लू, त्रिभुवन जैसवार, रामप्रसाद समेत भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गोपाल शर्मा व कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति ने की।