Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसमाधान दिवस पर डीएम ने कोतवाली में सुनी फरियाद

समाधान दिवस पर डीएम ने कोतवाली में सुनी फरियाद

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी डा.दिनेश चन्द्र ने शनिवार को थाना समाधान दिवस पर नगर कोतवाली में फरियादियों की समस्याएं सुनी। जिलाधिकारी के द्वारा फरियादियों की शिकायतों का सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतों पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी के समक्ष कुल 03शिकायतें प्राप्त हुयी जिसमें से 02का मौके पर ही निस्तारण हो गया। जिलाधिकारी ने त्यौहार रजिस्टर का निरीक्षण किया और आगामी त्यौहारो के दृष्टिगत विभिन्न आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि महिला पुलिस भी सक्रिय रहे। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह, कोतवाली प्रभारी मिथलेश मिश्रा, कानूनगो और लेखपालगण सहित अन्य उपस्थित रहें।