Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसमाज के सक्षम लोग भी करे गरीबों की मदद : बीपी सरोज

समाज के सक्षम लोग भी करे गरीबों की मदद : बीपी सरोज

  • मकर संक्रांति पर तेज बहादुर सेवा अस्पताल की ओर से गरीबों को वितरित की गई जरूरत की वस्तुएं

जौनपुर धारा, मछलीशहर। समाज के सक्षम लोगो को गरीब तबके के लोगो की जरूरत को ध्यान मे रखकर उसे पूरा करने के लिए आगे आना चाहिए। उक्त बातें नगर के तेजबहादूर सेवा अस्पताल पर आयोजित मकर संक्रांति उत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद बीपी सरोज ने कही। कार्यक्रम में क्षेत्र से आए लगभग 500गरीब और जरूरतमंदों को उनके जरूरत की वस्तुएं वितरित की गई। कार्यक्रम में डॉ.तेज बहादुर यादव और डा.मनोज यादव ने सांसद को अंग वस्त्रम और बुके देकर स्वागत किया। सांसद के अलावा उपजिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह, सीओ अजीत सिंह चौहान, भाजपा के मण्डल अध्यक्ष मनोज जायसवाल, हरिओम गुप्ता, थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह, आशाराम यादव सहित पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।