Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरसमाजसेवी ने जरूरतमंदों को वितरित किया कंबल

समाजसेवी ने जरूरतमंदों को वितरित किया कंबल

जौनपुर धारा, बरसठी। स्थानीय विकास खंड के दीनापुर गांव में सोमवार को विंध्यवासिनी इंटरप्राइजेज की तरफ से कंबल वितरण का कार्य किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद धनंजय सिंह प्रतिनिधि ओम प्रकाश सिंह व विशिष्ठ अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पंकज शुक्ला उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय महासचिव अपना दल माता बदल तिवारी ने किया और संचालक पूर्व सरपंच चतुर्भुजपुर (दुबान) गिरीश चंद दुबे ने किया। बता दे कि बरनौली एयरपोर्ट के मैनेजर राजेश तिवारी के बड़े पुत्र आयुष तिवारी के जन्मदिन के मौके पर हर वर्ष जरूरत मंद लोगों को कंबल वितरण का कार्य किया जाता है। जन्मदिन के मौके पर राजेश तिवारी ने कहाकि जब हम गरीबों को कंबल वितरण करते है तो मुझे बहुत ही गर्व होता है और मुझे बहुत ही गौरवांवित महसूस होता है। कार्यक्रम के व्यवस्थापक पूर्व प्रधान अयोध्या मिश्रा व पूर्व प्रधान दीनापुर चंद्रेश तिवारी ने आए हुए अतिथियों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया। सैकड़ों जरूरतमंद लगभग 500 लोगों को कंबल वितरण का कार्य किया गया। इस बीच कार्यक्रम में पूर्व सरपंच दीनापुर शारदा प्रसाद तिवारी, जिला पंचायत सदस्य कैलाश दुबे, नितेश पाठक, विजय मिश्रा, प्रधान अरविंद शुक्ला, अरुण शुक्ला, भाजपा मंडल अध्यक्ष केपी मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।