Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसमाजसेवी के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर

समाजसेवी के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के उदयचंदपुर स्थित आरपीएस शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष एवं लोकप्रिय समाजसेवी रामपति यादव का सोमवार की सुबह हृदय गति रुक जाने से आकस्मिक निधन हो गया। निधन की खबर सुनते ही परिजनों व क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। रामपति यादव का अंतिम दाह संस्कार नगर के शमशान घाट स्थित कुण्ड में किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र आरपीएस संस्थान के प्रबंधक कृष्ण कुमार यादव ने दिया। इस अवसर पर क्षेत्र के भारी संख्या में विभिन्न कालेजों के प्रबंधक व सगे सम्बन्धी और समाजसेवी व गणमान्य लोगों ने शमशान घाट पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किया।

  • अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत कोतवाली अंतर्गत मुर्तजाबाद निवासी ओमप्रकाश सरोज पुत्र स्व. पारस सरोज 58 वर्ष चेन्नई मद्रास अपने रह रहे बेटे के पास घूमने गया था। वहाँ से शुक्रवार को ट्रेन से वापस घर आने के लिए निकला लेकिन पांचवे दिन मंगलवार को जीआरपी पुलिस द्वारा यह सूचना मिली कि इटारसी रेलवे स्टेशन पहुंचने के 30 किलोमीटर पहले झाड़ी में उसकी लाश मिली जिससे सूचना पाने पर परिजनों ने शव को लेने एम्बुलेंस से रवाना हो गए। इसकी सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया। वहीं उसकी पत्नी तारा देवी व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।