Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसमाजसेविका उर्वशी सिंह वूमेन एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

समाजसेविका उर्वशी सिंह वूमेन एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

जौनपुर धारा, जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 13 मार्च को लखनऊ बुद्धा इंटरनेशनल इंस्टीटयूट गोमती नगर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया जिसमें जिले से समाज में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट अध्यक्ष उर्वशी सिंह को सम्मानित किया गया। उर्वशी सिंह ने कहा कि महिलाओं को ऐसे सम्मानित करके लोग एक दूसरे का हौसला बढ़ाते हैं, आज ये सम्मान पाकर बहुत गौरवांवित महसूस कर रही हूं। उर्वशी सिंह ने पूरे कोरोना काल में 2 साल से लगातर कहीं ना कहीं से लोगों की मदद करती रही। आज भी जब किसी को खून की जरूरत पड़ती हो या कोई मेडिकल समस्या हो या महिलाओं को कोई जरूरत हो तो बिना समय देखे अपने स्तर तक कार्य करके लोगों की मदद करती रहती है। उर्वशी सिंह समय समय पर जागरूकता संदेश और महिलाओं और बच्चियों को आत्म निर्भर बनाने और जागरूक करने के लिए बहुत सारे कार्यक्रम करती रहती हैं। उर्वशी सिंह ने कहा कि आज समाज में कार्य करने पर उसके परिवार का पूरा सहयोग रहता है। आज महिलाएं अगर एक दूसरे के साथ कदम से कदम मिलाकर चले तो इस समाज की एक अलग तस्वीर ही दिखेगी।