― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur: केराकत में वाटर कूलरों का निरीक्षण, एसडीएम ने दिए रखरखाव के निर्देश

जौनपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए केराकत में नगर पंचायत द्वारा लगाए जा रहे वाटर कूलरों का निरीक्षण किया गया। उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों के...
Homeअपना जौनपुरकर्मों का अच्छा या बुरा इसी धरती पर मिलता है : धर्मवीर...

कर्मों का अच्छा या बुरा इसी धरती पर मिलता है : धर्मवीर प्रजापति

  • कारागार मंत्री ने बंदियों से किया संवाद, गीता के माध्यम से बतायी ज्ञानवर्धक बातें

जौनपुर धारा, जौनपुर। प्रदेश के कारागार एवं होमगार्ड राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति का गुरूवार को पूर्वाह्न जिला कारागार में आगमन हुआ। उनके द्वारा बन्दियों से सीधा संवाद किया गया। बन्दियों में सुधार हेतु गीता के माध्यम से उदाहरणों के द्वारा समझाया गया तथा ज्ञानवर्धक बातें बतायी गयी कि व्यक्ति अपने कर्मों के अनुसार दु:ख व सुख प्राप्त करता है। मंत्री के द्वारा बन्दियों के घर से आने वाले मुलाकाती परिजन के सम्बन्ध में पूछा गया तथा कारागार में लम्बे समय से सजा काट रहे बन्दियों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी। बन्दियों से गायत्री मंत्र, महा मृत्युंजय मंत्र के साथ अन्य धर्मों से सम्बन्धित मंत्रो का जाप करने को कहा गया एवं जाप से होने वाले लाभ के बारे में बताया गया। साथ ही बन्दियों को व्यक्ति के द्वारा किये गये कर्मों के भेग के सम्बन्ध में भीष्म पितामाह एवं माण्डव्य ऋषि का एक उदाहरण देकर समझाया गया कि मनुष्य द्वारा किये गये कर्मों का अच्छा या बुरा फल धरती पर ही मिलता है। कारागार में महिलाओं के साथ रह रहे बच्चों के बारे में बताया गया कि इन बच्चो का क्या दोष है? या इनके द्वारा क्या पाप किया गया है कि वह जेल में निरूद्ध है। इस सम्बन्ध में मंत्री द्वारा बताया गया कि यह पूर्व संस्कार की देन है। जिस कारण यह बच्चे जेल में है इसी प्रकार कारागार में निरूद्ध बन्दियों को भी पूर्व संस्कार की देन बताया। उनके द्वारा बन्दियों से अच्छे इंसान बनने के लिए व अच्छा जीवन जीने के लिए कुछ मंत्रो को जाप करने के लिए कहा गया और साथ ही यह भी कहा गया कि आप जब भी कारागार से छूटकर बाहर जायें एक अच्छे इंसान की तरह दूसरों से व्यवहार करें और अपना जीवन अच्छे इंसान की तरह बितायें। मंत्री द्वारा बन्दियों को कौशल विकास के अन्तर्गत प्रशिक्षण दिये जाने हेतु एवं बन्दियों को प्रशिक्षित किये जाने हेतु विशेष ध्यान देने की बात कही गयी ताकि कारागार से बाहर जाने के उपरान्त वें स्वावलम्बी बन सकें। जिससे अपना एवं अपने परिवार का भरण-पोषण कर सके।

पड़ताल के दौरान कारागार मंत्री को मिली खामियां

  • जेल अधीक्षक को लगायी फटकार, सुधार लाने का सख्त आदेश

जौनपुर धारा, जौनपुर। कैदियों से सीधा संवाद करने जिला जेल पहुंचे कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति को पड़ताल के दौरान भारी खामियां मिलीं। जेल के गेट पर ही खड़े मुलाकातियों ने मंत्री के मुंह पर ही पैसे लेकर मुलाकात कराने का दो टूक आरोप लगा दिया। इस पर मंत्री का गुस्सा और बढ़ गया। उनके तेवर देख सार्वजनिक स्थानों पर सेल्फी देने वाले जेल अधिकारी की घिग्घी बंध गई। मंत्री ने जेल अधीक्षक को फटकार लगाते हुए कार्यप्रणाली में सुधार लाने का सख्त आदेश दिया। इससे पूर्व जेल मंत्री ने डाक बंगले पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जेल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये जा रहे हैं। सीसीटीवी लगाया जा रहा। आवश्यकता के अनुसार जैमर लगाया जा रहा है। जेल के भीतर कैदियों द्वारा मोबाइल फोन के इस्तेमाल करने के सवाल पर कहा कि इस पर गंभीरता से जांच करायी जाएगी। जेल में क्षमता से अधिक बंदियों पर उन्होंने कहा कि प्रदेश की अधिकांश जेल अंग्रेजों के जमाने की बनी हैं, जिन जिलों में जमीन मिल गई वहाँ पर नया जेल बनाया जा रहा है। इस दरम्यान जेल में व्याप्त अनियमितता के सवाल पर मंत्री ने जांच कराकर आरोपी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। उसके बाद कारागार मंत्री कैदियों से सीधा संवाद करने जेल पहुंचे, उन्होंने मुलाकाती कक्ष में मौजूद लोगों से बातचीत किया तो जेल की कलई खुल गई, मौके भारी गंदगी मिली तथा कई मुलाकातियों ने पैसा लेकर मुलाकात कराने का आरोप लगाया। गंदगी और पैसा लेकर मुलाकात कराने की बात सुनकर मंत्री भड़क गए उन्होंने मौके पर मौजूद जेल अधीक्षक एस के पांडेय को कड़ी फटकार लगाई।

Share Now...