― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur: केराकत में वाटर कूलरों का निरीक्षण, एसडीएम ने दिए रखरखाव के निर्देश

जौनपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए केराकत में नगर पंचायत द्वारा लगाए जा रहे वाटर कूलरों का निरीक्षण किया गया। उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों के...
Homeअपना जौनपुरखबरे एक नजर में…

दो गैरजमानती वारंटी गिरफ्तार

जौनपुर धारा, पवांरा। पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा के आदेश के अनुपालन में गैरजमानती वारंटी ओंकारनाथ, कैलाशनाथ पुत्रगण ब्रह्मदेव निवासी जखनियां पवांरा को थानाध्यक्ष राज नरायन चौरसिया, उपनिरीक्षक अंजनी सिंह ने पुलिसटीम के साथ गुरुवार की सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।

पैरामिलिट्री संग पुलिस ने किया पैदल मार्च

जौनपुर धारा, सुजानगंज। पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा के निर्देशन में जनपद की शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत रखते हुए आरती यादव उप सेना नायक, सुरेन्द्र कुमार निरीक्षक 91 बटालियन, थाना  प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शुक्ला, उप निरीक्षक ईश्वर चंद्र त्रिपाठी द्वारा पैरामिलिट्री के साथ थाना परिसर से बेवार तिराहा, चिरैया मोड़, सुजानगंज पुरानी बाजार बालवरगंज चौराहा होते हुए कस्बे में पैदल मार्च किया गया।

ई रिक्शा से टकराकर पल्सर सवार घायल

जौनपुर धारा, जफरबाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बाजार के पहले कबूलपुर गांव के मोड़ पर गुरुवार की शाम को ई रिक्शा से टकराकर पल्सर सवार युवक घायल हो गया। धीरेंद्र यादव पुत्र धनराज यादव निवासी पराना पट्टी जफराबाद की तरफ से रोज की भांति नेहरू नगर अपने क्लीनिक पर जा रहे थे। रास्ते में ई रिक्शा  से टकराकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया। जिसकी हालत ठीक बतायी जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ई रिक्शा चालक को अपने साथ थाने पर ले गयी।

टास्क फोर्स टीम ने किया निरीक्षण

जौनपुर धारा, जौनपुर। महानिदेशक स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशन में गुरूवार को जनपद स्तरीय टास्क फोर्स टीम जिसमे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, समस्त 22 खंड शिक्षा अधिकारी एवं 6 जिला समन्वयक के द्वारा विकासखंड करंजकला का आकस्मिक सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय 18 सहायक अध्यापक, 7 शिक्षा मित्र एवं 1अनदेशक अनुपस्थिति पाये गये। सभी अनुपस्थिति शिक्षक, शिक्षा मित्र एवं अनुदेशकों का निरीक्षण तिथि का वेतन/मानदेय अवरुद्ध किया गया है।

Share Now...