Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसमाजवादी कुटिया का मनाय गया तृतीय स्थापना दिवस

समाजवादी कुटिया का मनाय गया तृतीय स्थापना दिवस

जौनपुर धारा, जौनपुर। धमार्पुर ब्लाक के मोहद्दीनपुर गांव में समाजवादी कुटिया के तृतीय स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अध्यक्ष उदय प्रकाश यादव का समाजवादी कुटिया के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर श्री यादव ने समाजवादी कुटिया के तीसरे वर्षगांठ पर कहा कि ये छोटे छोटे बच्चे आने वाले समय में किसी न किसी यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष बनेंगे और इस देश का नाम रोशन करेंगे यह इस देश के भविष्य हैं। मुख्य अतिथि ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह सरकार किसान, नौजवान छात्र छात्राओं के साथ धोखा कर रही है। इस सरकार में महगाई चरम सीमा पर है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव और आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव को हर हाल में जीत कर भाजपा सरकार की लुटिया को डुबो देना है। विशिष्ठ अतिथि मछलीशहर विधायक रागनी सोनकर ने भी सरकार को आड़े हाथ लिया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव, पूर्व विधायक सुषमा पटेल, राजेश यादव, प्रदेश सचिव मो. कलीम, प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोलंकी ने अपने बिचार ब्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता अवधनाथ पाल ने किया। इस अवसर पर अतिक सोनकर, अनिल दूबे, संगीता यादव, उमाशंकर यादव, सोनी यादव, हिसामुद्दीन, अजय त्रिपाठी, मालती मौर्य, विवेक रंजन, राजेन्द्र टाइगर, तारा त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रमेश साहनी ने किया। समाजवादी कुटिया के प्रबंधक ऋषि यादव ने आये हुए अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।