Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरसमर कैंप का सफल समापन, बच्चों ने सीखी जीवन कौशल की नई...

समर कैंप का सफल समापन, बच्चों ने सीखी जीवन कौशल की नई राहें

जौनपुर धारा,बदलापुर। कम्पोजिट विद्यालय बडेरी में 21मई से चल रहे समर कैंप का समापन 10जून को हर्षोल्लास के साथ हुआ। एनईपी 2020 के तहत आयोजित इस कैम्प का उद्देश्य बच्चों को रुचिपूर्ण और आनंददायक शिक्षा अनुभव देना, रचनात्मकता, आत्मविश्वास, जीवन कौशल और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना था। तीन सप्ताह तक चले इस कैम्प में खेल, कला, विज्ञान, सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों का समग्र विकास किया गया। डॉ.कमलेश कुमार यादव ने कैंप गतिविधियों का निरीक्षण किया और सराहना की। प्रवक्ता कमलेश मौर्य बच्चों की प्रतिभा से प्रभावित हुए। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने विद्यार्थियों से विभिन्न विषयों पर संवाद कर जानकारी ली। डॉ.ओमप्रकाश गुप्त ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी अरविन्द कुमार पांडेय, एसआरजी डॉ.अखिलेश कुमार यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बृजेश कुमार यादव सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।