Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसमर कैम्प का समापन, गतिविधियों में उत्कृष्टता का मिला ईनाम

समर कैम्प का समापन, गतिविधियों में उत्कृष्टता का मिला ईनाम

  • बीईओ ने बच्चों को किया सम्मानित

जौनपुर धारा,खुटहन। बेसिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में आयोजित समर कैम्प के समापन के अवसर पर बीईओ विपुल कुमार उपाध्याय ने बीआरसी कैम्पस में विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग किये बच्चों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया। प्रधानाध्यापक वीरेंद्र प्रताप के नेतृत्व में क्षेत्र के उत्कृष्ट विद्यालयों में स्थान प्राप्त क्कस् गोसाईंपुर में आयोजित समर कैंप में बच्चों ने अपने कौशल का अद्भुत प्रदर्शन कर मनमोह लिया। समर कैंप के लिए नामित तारा देवी (अनुदेशक) एवं सुषमा दूबे (शिक्षा मित्र) के मार्गदर्शन में लगभग 30  बच्चों ने प्रतिभाग करते हुए चार्ट, चित्र, कविता, कहानी, खेलकूद सम्बन्धी विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में अपनी ख़ूबियों को बेहतरीन ढंग से प्रदर्शित किया। यह देख बीईओ उपाध्याय ने बच्चों को पुरस्कृत किया तथा उन्हें शाबासी। विद्यालय के परिवेश, गतिविधि आधारित शैक्षणिक योजनाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अजीत कुमार यादव, विद्यालय प्रबंध समिति के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, प्रेम प्रकाश विश्वाकर्मा, भानुप्रताप मिश्रा समेत अनेक अभिभावक उपस्थित रहें। उपस्थित सभी छात्रों को मिष्ठान्न एवं मौसमी फल आम वितरित किया गया।