जौनपुर धारा,जौनपुर। ज्येष्ठ माह के पांचवे पावन मंगलवार को हाईटेक सेल्फ स्टडी लाइब्रेरी का शुभारंभ टी.डी. पीजी कॉलेज की प्रोफेसर एवं भगवा वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अंजना सिंह ने किया। यह लाइब्रेरी टी.डी कॉलेज रोड पर सत्यम मेडिकल के पास हुआ। हाईटेक लाइब्रेरी के संचालक अक्षय गुप्ता ‘अमित’ ने अंजना सिंह का भव्य स्वागत किया। डॉ.अंजना सिंह के द्वारा लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया उसके पश्चात भगवान राम के चित्र पर मालार्पण कर नवीन प्रतिष्ठान के लिए संचालक को ढेर सारी शुभकामनाएं दी गई। वही समाज सेविका के द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए। बताया कि आज कल के बच्चों के लिए लाइब्रेरी की सुविधा बहुत जरूरी हो गई है, यहां पर बच्चों को पढ़ाई करने के लिए संगठित वातावरण मिलता है। जिससे बच्चों को किसी भी प्रकार का अध्यापन करने में परेशानी नहीं आती और वह निश्चित रूप से लाइब्रेरी की सुविधा से प्रसन्न होते हैं और सफल भी होते हैं। वहीं लाइब्रेरी के संचालक ने अंगवस्त्र से अतिथियों के सम्मान किया। इस मौके पर सुनील कुमार राय, सत्यम प्रजापति, पत्रकार उपेंद्र श्रीवास्तव, डॉ.अभिषेक मौर्य, मनीष कुमार साहू, दुर्गेश अग्रहरि, हर्ष वर्मा, वीरेंद्र कुमार, अमन कुमार गुप्ता, रोमी सहित आदि लोग उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
डॉ.अंजना सिंह किया हाईटेक सेल्फ स्टडी लाइब्रेरी का शुभारंभ


