Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसमर कैंप अवलोकन करने पहुंचे सीडीओ व बीएसए

समर कैंप अवलोकन करने पहुंचे सीडीओ व बीएसए

जौनपुर धारा,जौनपुर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों को दृष्टिगत रखते हुए उच्च प्राथमिक एवं कम्पोजिट विद्यालयों में बच्चों के समग्र विकास हेतु समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज सीडीओ ध्रुव खाड़िया और बीएसए गोरखनाथ पटेल ने पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय कुरनी मड़ियाहूं में समर कैंप का अवलोकन किया। उन्होने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि समर कैंप बच्चों की छिपी प्रतिभा निखारने में सहायक होते हैं। इससे बच्चों के अंदर अभिरुचियों, खेलकूद, कलाओं और सामाजिक कौशलों का विकास होता है। उन्होंने विद्यालय परिवार की इस पहल की सराहना करते हुए समस्त शिक्षकों, अभिभावकों और बच्चों को शुभकामनाएं और बधाई दी। इस अवसर पर सन राइज क्लासेस के डायरेक्टर राजन सिंह, भाजपा नेता राकेश मिश्र समाज सेवी, डीसी ट्रेनिंग विशाल उपाध्याय और डीसीएमडीएम अरूण मोर्य, एआरपी द्वय अखिलेश यादव व शशिबदन उपाध्याय, सचिव प्रमोद कुमार, प्रधान अजय सरोज सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ रसोईयां, छात्र-छात्राएं अभिभावकगण उपस्थित रहे। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्यामिनी सिंह और रामानंद जायसवाल ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।