Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें : जिलाधिकारी

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आईजीआरएस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Homeअपना जौनपुरसभी संसाधनों से लैस होगा शाहगंज पब्लिक इंटर कॉलेज : राघवेंद्र सिन्हा

सभी संसाधनों से लैस होगा शाहगंज पब्लिक इंटर कॉलेज : राघवेंद्र सिन्हा

  • विद्यालय के संस्थापक की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

जौनपुर धारा, शाहगंज। शाहगंज पब्लिक इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रबंधक राघवेंद्र कुमार सिन्हा ने सोमवार को विद्यालय में शिक्षकों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने नए शैक्षणिक सत्र में विद्यालय को कंप्यूटर, प्रोजेक्टर, अत्याधुनिक प्रयोगशाला व अन्य संसाधनों से लैस करने के विषय पर चर्चा की। 

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक स्व. राजकिशोर लाल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया गया। विद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों ने हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। विद्यालय के शिक्षक राजेश प्रसाद ने विद्यालय की मौजूदा व्यवस्था पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कायस्थ समाज की ओर से स्थापित इस विद्यालय को सभी संसाधनों से लैस करते हुए सजाने संवारने की जरूरत है। विद्यालय के शिक्षक वीरेंद्र नाथ राय, आशीष मौर्य, राजेश पटेल, रामकेवल यादव, रजनीश श्रीवास्तव ने उपस्थित जनों के बीच हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक राघवेंद्र कुमार सिन्हा ने आभार व्यक्त जताया। इस मौके पर मधु सिन्हा, सीमा सिन्हा, दिव्यांश सिन्हा, आशीष श्रीवास्तव अन्य उपस्थित रहे।