जौनपुर धारा, जौनपुर। सिटी बोर्ड, जौनपुर के वार्ड नंबर-36 चक प्यारअली के सभासद आनंद निषाद उर्फ बच्चा पर बीती रात नखास में सद्भावना पुल के पास नवदुर्गा मंदिर के पास जानलेवा हमला किया गया। चाकू व लाठी के प्रहार से आनंद निषाद घायल हो गए। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस आरोपित चार सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी है। कोतवाली क्षेत्र के ही बलुआघाट निवासी आनंद निषाद उर्फ बच्चा के अनुसार रविवार रात लगभग 10.30बजे पुरानी रंजिश को लेकर उनके म्ाोबाइल फोन पर काल कर नखास निवासी आशीष निषाद गाली-गलौज करने लगा। वह उससे पूछने के लिए रात लगभग 11बजे बाइक से जैसे ही सद्भावना पुल के बगल नखास स्थित नवदुर्गा मंदिर के पास पहुंचे आशीष निषाद व उसके तीन भाइयों सतीश निषाद, सुनील निषाद और जंगी लाल निषाद ने गालियां देते हुए लाठी व चाकू से उन पर हमला कर दिया। गले पर चाकू से प्रहार किया, किंतु तुरंत बचाव किए जाने से चेहरे पर नाक के पास लगा। लाठी के प्रहार से हाथ टूट गया। आसपास के लोगों के जुटकर बीच-बचाव करने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए चले गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र ने कहा तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। आरोपितों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
सभासद पर जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज

Previous article
Next article

