जौनपुर धारा, जौनपुर। इस समय खेती में सब्िजयों के पौधों जैसे गोभी टमाटर, बैंगन ब्रोकली, शिमला मिर्च आदि के पौधों का रोपण का कार्य ग्रामीण इलाकों में किसान कर रहे हैं। जिस कारण इनकी मांग बढ़ी हुई है। यह विकास खंड मछलीशहर के करौदी गांव का मछलीशहर जंघई मार्ग पर स्थित नर्सरी का दृश्य है। जहां प्याज के पौधे की नर्सरी की तैयारी में लोग लगे हुये हैं। बागवानी के पौधों की मांग बरसात के बाद कम हो गई है लेकिन सब्जियों के पौधों की मांग बरकरार है। नर्सरी के मालिक चन्दन गुप्ता कहते हैं कि इस समय बागवानी के पौधों की तुलना में सब्जियों के पौधों की मांग ज्यादा चल रही है। उनका ध्यान इस समय प्याज की नर्सरी तैयार करने पर अधिक है जैसे- जैसे ठंड बढ़ती जायेगी वैसे- वैसे सब्जियों के पौधों की मांग घटती जायेगी। ऐसे में उनको प्याज की नर्सरी से अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है क्योंकि जैसे ही अगेती आलू की फसल की खुदाई की जायेगी तो खाली खेतों में किसान प्याज की रोपाई जोरों पर करेंगे।
― Advertisement ―
सिकरारा सड़क हादसे में 62 वर्षीय अधेड़ की मौत, बाइक की टक्कर से हुआ था घायल
सिकरारा थाना क्षेत्र के लाला बाजार में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल 62 वर्षीय सुदामा निषाद की वाराणसी ले जाते समय मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
सब्जियों के पौधों की मांग में तेजी, प्याज की नर्सरी से उम्मीद

Next article

