― Advertisement ―

spot_img

CBSE 10वीं का परिणाम घोषित, मेधावियों का जलवा

बेटियों ने फिर लहराया परचमजौनपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बुधवार को कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। रिजल्ट जारी होते...
Homeअपना जौनपुरसफलता का मापदंड है अच्छा नागरिक बनना : पी.विक्टर

सफलता का मापदंड है अच्छा नागरिक बनना : पी.विक्टर

  • सेंटजॉन्स स्कूल सिद्दीकपुर का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा

जौनपुर धारा, जौनपुर। सीआईएससीई बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी हुआ। सेंटजॉन्स स्कूल सिद्दीकपुर के विद्यार्थी शत प्रतिशत सफल रहे। हाईस्कूल में 143 एवं इंटरमीडिएट में परीक्षार्थी 48विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था। दोनों ही कक्षाओं के सभी विद्यार्थी सफल रहे। हाईस्कूल में 97.33ज्ञ् अंकों के साथ वरुण कुमार सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि 96.83ज्ञ् अंकों के साथ अर्श शास्त्री दूसरे स्थान पर रहे एवं 96.67 अंकों के स्तुति राज श्रीवास्तव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इण्टरमीडिएट में रितेश कुमार वर्मा ने 93.4 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा अपर्णा मिश्रा ने 89ज्ञ् अंकों के साथ दूसरा स्थान पाया वहीं मोहम्मद रेयान सिद्दीकी ने 85.2ज्ञ् अंकों के साथ तीसरा स्थान पाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर पी.विक्टर ने इस सफलता के लिए विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई दी तथा विद्यार्थियों को शानदार भविष्य की शुभकामना दी। फादर ने अपने संदेश में विद्यार्थियों से अच्छे नागरिक बनकर देश सेवा करने की अपील की। सही मायने में असली सफलता तभी है जब चरित्र मजबूत हो। चरित्रवान व्यक्ति ही देश,समाज एवं माता-पिता की सेवा सकता है। फादर ने बच्चों से अपने माता-पिता का सम्मान एवं सेवा करने की अपील की।

Share Now...