जौनपुर धारा,जौनपुर। खेलो इण्डिया राइजिंग टैलेन्ट आइडेंटिफिकेशन (कीर्ति) के लिए जनपद जौनपुर को चयनित किया गया। जिसमें एथलेटिक्स, तीरन्दाजी, फुटबाल, कबड्डी व खो-खो के 9 से 18वर्ष तक के खिलाड़ी आयोजित चयन परीक्षण में अत्यधिक संख्या में प्रतिभाग किये। चयन परीक्षण का शुभारम्भ वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के वित्त नियंत्रक संजय कुमार राय ने किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में राय ने कहा कि भविष्य में इन्हीं खिलाड़ियों से निश्चित ही कई खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जनपद जौनपुर व देश के लिए पदक जितेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद पहले से पंजीकृत खिलाड़ियों के अतिरिक्त अन्य खिलाड़ियों ने अपना पंजीयन कराते हुए चयन परीक्षण में सम्मिलित हुए। चयन परीक्षण में खिलाड़ियों का शारीरिक परीक्षण के उपरान्त खेल विशेषज्ञों ने सम्बन्धित खेल के कौशल का भी परीक्षण किया। चयन परीक्षण में कबड्डी 24, खो-खो में 37, एथलेटिक्स में 72, फुटबाल में 35 व तीरन्दाजी में 9 बालक-बालिकाओं ने पहले दिन सम्मिलित हुए। 07 मई को सुबह 7 बजे से चयन परीक्षण प्रारम्भ किया जायेगा। खेल कौशल परीक्षण के लिए तीरन्दाजी में विकास शास्त्री, फुटबाल में चन्दन सिंह व अभिषेक रावत, कबड्डी में कन्हैया सिंह यादव, खो-खो में अमरजीत यादव एवं एथलेटिक्स में जितेन्द्र कुमार व कृष्ण कुमार यादव ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। शारीरिक दक्षता परीक्षण में विभिन्न परीक्षणों में राजकुमार यादव, सोमेश गुप्ता, निखिल सिंह, सुदीप सिंह, पूजा यादव, सुजीत यादव, आशीष यादव, प्रियंका सिंह व सुरेश यादव ने महत्वपूर्ण योगदान किया। चयन परीक्षण में प्रतिभाग करने के इच्छुक प्रतिभागी स्ब् ंप्araू एप्प पर अपना पंजीकरण करा लें।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
राइजिंग टैलेन्ट आइडेंटिफिकेशन के लिए जौनपुर को किया गया चयनित

Previous article


