Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसपा जिलाध्यक्ष ने किया चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

सपा जिलाध्यक्ष ने किया चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय क्षेत्र के एक पैलेस में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मुख्य अतिथि विधायक पंकज पटेल ने कहा कि व्यापारी चुनाव के वक्त चंदा देकर मदद कर सरकार बनाते हैं। इसके बाद भी कानूनी दांवपेच में व्यापारियों को फंसाकर शोषण किया जाता है। सपा जिलाध्यक्ष ने नगर निकाय चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन करते हुए कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करने वाली भाजपा सरकार किसानों की जेब पर डाका डाल रही है। उन्हें छलने का कार्य कर रही है। सरकार सामंतवादी ताकतों के हित में काम कर रही है। खाद, डीजल,पेट्रोल के दाम बढ़ गए हैं। पूर्व मंत्री राजनारायण बिंद ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों की वजह से महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अपराध, महिला उत्पीड़न चरम पर है, अपराधी बेलगाम है निर्दोष सलाखों के पीछे हैं। पूर्व एमएलसी लल्लन यादव ने कहा कि 9 साल की मोदी सरकार वाह 7 साल की योगी सरकार में व्यापारियों के हित में एक भी काम नहीं किया गया है। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के सपा प्रत्याशी उमाशंकर चौरसिया ने आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष तमजीद अशरफ तथा संचालन शिव प्रकाश विश्वकर्मा ने किया। उक्त अवसर पर रामलाल पाल, अशोक यादव, भोले शंकर गुप्ता, रवि यादव, संजय साहू, रामस्नेही, आजम राइम, फरहान आलम, वीरेंद्र पटेल, सुनील यादव, अरविन्द चौरसिया, विनोद चौरसिया व धर्मेंद्र सरोज आदि लोग मौजूद रहे।