Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

श्रमजीवी एक्सप्रेस में छूटे तीन बच्चे, जीआरपी ने मां से मिलाया

श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में वाराणसी कैंट स्टेशन पर मां के ट्रेन से उतरने के बाद तीन बच्चे अकेले रह गए। जौनपुर जीआरपी ने चेकिंग के दौरान बच्चों को सुरक्षित बरामद किया और पहचान व तस्दीक के बाद उनकी मां से मिलाया।
Homeअपना जौनपुरसन्त कृपा पाकर धन्य हो उठा प्रमुख परिवार

सन्त कृपा पाकर धन्य हो उठा प्रमुख परिवार

जौनपुर धारा, सुइथाकला। भक्त भगवान की कृपा पाकर जैसे अपने को धन्य हो जाता है, ठीक वही स्थिति रविवार को क्षेत्र प्रमुख विद्या तिवारी के परिवार की हुई। अन्तर्राष्ट्रीय कथावाचक स्वामी चिन्मयानन्द बापू का अपने बीच दर्शन और आशीर्वाद पाकर समूचा परिवार धन्य हो उठा। बता दें कि बापूजी वर्तमान में बदलापुर विधायक रमेश चन्द्र मिश्र के पैतृक गांव अरसिया में आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा के माध्यम से समूचे क्षेत्र पर अपना आशीर्वाद बनाए हुए हैं। इसी बीच प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. उमेश चन्द्र तिवारी के आग्रह पर रविवार को बापू ऊंचगाव स्थित प्रमुख आवास पर स्वयं पहुंचकर अपना दर्शन और आशीर्वाद दिया। अपने बीच अन्तर्राष्ट्रीय संत का दर्शन और आशीर्वाद पाकर समूचा परिवार धन्य हो उठा। इस दौरान प्रमुख परिवार उनके साथ बैठकर प्रसाद भी ग्रहण किया। लोग बापूजी के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। इस दौरान प्रधान संघ अध्यक्ष राम प्रकाश दूबे, प्रधान राजेंद्र तिवारी, राकेश चन्द्र तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।